रांची
आज यानी 7 जून से घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।इस ताज़ा बढ़ोतरी के बाद झारखंड में 14.2 किलो का जो घरेलू सिलेंडर पहले 970.5 रुपये में मिलता था, वह अब बढ़कर 999.5 रुपये हो गया है। पिछले तीन महीनों के भीतर आम जनता की जेब पर यह दूसरी बड़ी मार है। इससे पहले 7 मार्च को भी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन खर्च अलग होने के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में यह कीमत थोड़ी बहुत भिन्न हो सकती है।
आइए जाने बक्की राज्यों में क्या रेट है वर्तमान में 
कीमतों का पूरा बोझ कंज्यूमर्स पर नहीं डाल रही सरकार
वैश्विक स्तर पर मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके चलते न सिर्फ रसोई गैस, बल्कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में भी आग लगी हुई है। आइए जानते हैं कि इस बदलाव के बाद आपके शहर का नया रेट क्या है और क्यों अचानक सरकार को ये कीमतें बढ़ानी पड़ीं। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद भी सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर करीब 700 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि सरकार अंतरराष्ट्रीय कीमतों का पूरा बोझ कंज्यूमर्स पर नहीं डाल रही है।
देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद
बढ़ती कीमतों के बीच राहत की बात यह है कि मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में कच्चे तेल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर है। हमारे रिफाइनरी प्लांट पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं और देश के पास पेट्रोल, डीजल व एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा, घरेलू लेवल पर एलपीजी का प्रोडक्शन बढ़ाया गया है और डिलीवरी वेरिफिकेशन के लिए डिजिटल तकनीकों (जैसे DAC कोड) का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि कालाबाजारी को पूरी तरह रोका जा सके।