logo

SIMDEGA : जलडेगा में किया गया जनता दरबार का आयोजन, परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

Image_2023-06-24_at_3_20_53_PM_(1).jpg

द फॉलोअप डेस्क  

सिमडेगा के जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 14 लोगों के बीच व्यक्तिगत वन पट्टा वितरण किया गया। साथ ही परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में जलडेगा के बीडीओ व सीओ की उपस्तिथि में विभाग विभिन्न स्टाॅल लगाए गए थे।

जनता दरबार लोकतांत्रिक देश की खूबसूरती को दर्शाता है- विक्सल

जनता दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने जनता दरबार को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने ने कहा कि लोकतांत्रिक देश के लिए यह सबसे सुंदर पल होता है जब जनता दरबार में  विधायक-विधायिका कार्यपालिका में सरकार के दिए गए कार्यों को सरकारी पदाधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक जनता के समस्याओं को मिल बैठकर कार्य को संपादित करते हैं। जिससे कि जनता को सुन्दर माहौल में विश्वास और भरोसा को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जागृति उत्पन्न होती है। जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिलती है।

सभी प्रखंडों में हर माह करेंगे जनता दरबार

विक्सल कोंगाड़ी ने कहा, जनता ही है जो अपने मत का इस्तेमाल कर हमें विधायक/सांसद जैसे पद पर बैठाती है। इसलिए विधायक का सबसे पहला कर्त्तव्य होता है जनहित में नीति निर्धारण कर पैसे का व्यवस्था कर जनता को सुविधा प्रदान करना। जिससे कि आम जनता लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी नीतिगत योजनाओं और गैरनितिगत योजनाओं का लाभ लोग ले सके। कहा वे अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में हर माह जनता दरबार करेंगे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N