logo

साहिबगंज में जमीन विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

साहिबगंज में जमीन विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

द फॉलोअप, साहिबगंज:

Jharkhand News: साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के हसन टोला में जमीन विवाद (Land dispute) को लेकर हुई मारपीट में 22 वर्षीय फहीम शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान चाकू लगने से घायल युवक को परिजन आनन-फानन में राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, हसन टोला में जमीन को लेकर फहीम शेख और उनके परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी।

चाकू लगने से फहीम गंभीर रूप से घायल

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान चाकू लगने से फहीम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक की हालत गंभीर देख परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना राजमहल थाना पुलिस (Rajmahal Police Station) को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags - Sahibganj news Land Dispute Youth Injured Assault Sahibganj Police Jharkhand news