द फॉलोअप डेस्कः
नये साल को लेकर धनबाद के अलग-अलग रेस्टोरेंट और होटलों में खाने-पीने की चीजों पर विशेष छूट दी जा रही है। भीड़ संभालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग आपस में भिड़ जा रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर ओसारा होटल का है। जहां खाना सर्व करने को देरी हुई तो जमकर हंगामा हुआ। होटल संचालक और ग्राहक के बीच बात मारपीट तक पहुंच गई।

क्या है मामला
होटल संचालक ने बताया कि की 250 रुपए में नॉनवेज खाना अन लिमिटेड खिलाया जा रहा है। इस वजह से होटल में भीड़ ज्यादा थी। इसलिए लोगों को सर्व करने में देरी हो रही थी। जिसके बाद कुछ ग्राहक भड़क गए। कुछ ग्राहक लड़ाई पर उतर आए। उनके तरफ से गंदी-गंदी गालियां दी जाने लगी। मारपीट भी किया गया।

ऑफर के बहाने बेवकूफ बनाने का आरोप
वहीं ग्राहक का कहना है कि 250 रुपए का ऑफर देकर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। समय से खाना सर्व नहीं किया जा रहा था। लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। जिसे लेकर विवाद हुआ। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कोई बहुत बड़ा मामला नहीं था। छोटा मामला था। मामले को सलटा दिया गया है।