logo

शराब को लेकर सास-बहू में विवाद, कमरे में बंद कर लगा ली आग; एक की मौत

शराब को लेकर सास-बहू में विवाद, कमरे में बंद कर लगा ली आग; एक की मौत

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के भुईभांगा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शराब पीने को लेकर सास-बहू में झगड़ा हो गया। इसके बाद सास ने खुद और बहू को एक कमरे में बंद कर आग लगा ली। आग में झुलसने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सास रानी पहाड़िन शराब पीने की आदी थी। उसकी बहू सुंदरी देवी अक्सर उसे ऐसा करने से मना करती थी। शराब को लेकर सास और बहू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन (बीते मंगलवार को) भी शराब पीने को लेकर सास रानी पहाड़िन और बहू सुंदरी देवी के बीच झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर सास ने खुद और बहू को एक कमरे में बंद कर आग लगा ली। 


आग में झुलसने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी बहू जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। मृत सास के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के वक्त मृतक सास के तीनों बेटे घर से बाहर काम करने गए थे। मृतका के बेटों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। काठीकुंड थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।