logo

प्रेम प्रसंग में युवक-युवती के परिवारों के बीच मारपीट, प्रेमी की मौत

jumra.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के शिमला गांव में प्रेम प्रसंग में विवाद की एक घटना सामने आयी है। दरअसल यहां दो पक्षो में देर रात जमकर मारपीट हुई। जिसमें प्रेमी युवक विष्णु मंडल को गंभीर चोटें आई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव के विष्णु मंडल के घर में शनिवार की देर रात जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ के लोग चोटिल हुए। जानकारी के मुताबिक विष्णु मंडल का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। 


लड़की वालों ने दी धमकी 
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात प्रेमी युवक के घर में दोनों गुटो में जमकर मारपीट होने लगी। जिसमें विष्णु मंडल के सिर पर  चोट लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे बोकारो ले गये जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि पहले लड़की वालों की तरफ से आकर धमकी दी जाने लगी जिसके बाद पंचायत बैठी। उसके बाद शनिवार देर रात पुलिस की मौजूदगी में ही मारपीट किया जाने लगा। जिसमें विष्णु को गंभीर चोट लगी। इधर जामताड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि दोनों पक्षों की तरफ से लिखित आवेदन दिया गया है। उसके हिसाब से विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N