logo

Ranchi : रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में सफऱ करने से रोका, माता-पिता से हुआ दुर्व्यवहार  

handicapt.jpg

रांची: 

रांची एयरपोर्ट से एक मामला सामने आया है जहां एक दिव्यांग बच्चे को इंडिगो एयरलाइंस ने सफर करने से रोका दिया। वारदात के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ( NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ( Priyank Kanungo ) ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया है । उन्होंने कहा कि रांची एयरपोर्ट पर @IndiGo6E एअरलाइंस द्वारा एक दिव्यांग बच्चे के साथ दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। उचित कार्यवाही हेतु संज्ञान लिया जा रहा है।

इंडिगो कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप
बता दें के जानकारी के अनुसार रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर  ने बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया था। सोशल साइट पर पोस्ट कर मनीषा गुप्ता नामक एक महिला ने यह आरोप लगाया है। मनीषा ने उस बच्चे की स्थिति भले खराब थी, लेकिन उनके माता-पिता अपने बच्चे को शांत कराने में जुटे थे। ताकि वह आराम से सफर कर सके। बच्चे के शांत होने के बाद अभिभावक सफर करने को तैयार थे।

डॉक्टरों ने की थी मदद की पेशकश
वहां डॉक्टरों का एक ग्रुप भी मौजूद था जिसने दिक्कत होने पर मदद करने की भी पेशकश की थी, लेकिन एयरपोर्ट और इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों के द्वारा उस बच्चे के अभिभावक के साथ सख्ती की गयी और उन्हें विमान पर चढ़ने से माना कर दिया।