logo

गिरिडीह में स्कूल वैन और ऑटो में सीधी टक्कर; घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

school_van_accident.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह (Giridih) में एक स्कूल वैन और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसा गिरीडीह बेंगाबाद मार्ग पर मंगलवार की सुबह को हुआ। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण दुर्घटना घटी है। टक्कर के बाद स्कूल वैन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। वहीं एक्सीडेंट में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में स्कूल वैन के चालक और ऑटो ड्राइवर घायल हुए हैं। गनीमत है कि हादसे में वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। कुछ बच्चों को मामूली चोट पहुंचने की बात कही जा रही है। टक्कर के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। 


वैन चालक ने स्कूल में दी सूचना, दूसरी बस भेजी गई
जानकारी के मुताबिक एक्सीडेंट खंडोली के पास हुआ है। घने कोहरे के कारण दुर्घटना घटी है। इधर दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। इधर घटना की सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची और घायल दोनों चालकों को इलाज के लिए बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल भेजा गया। वहीं दुर्घटना के बाद वैन चालक भागकर स्कूल गया, जबकि खलासी वहीं बच्चों के साथ रहा। स्कूल मैनेजमेंट को सूचना मिलने के बाद दूसरी बस भेजी गई। सभी बच्चों और खलासी को लेकर स्कूल चली आयी। इस हादसे में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ है। घटना स्कूल से महज ढाई किलोमीटर पहले हुई है।


स्कूल वैन और ऑटो के बीच हुई टक्कर
 घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बेंगाबाद के बनहट्टी स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान डोमापहाडी मोड़ के पास घना कोहरा रहने के कारण वैन की टक्कर सामने से आ रहे एक ऑटो से हो गई। दुर्घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्कूल वैन के सामने का हिस्सा भी पूरी तरह डैमेज हो गया है। बताया गया कि वैन में ज्यादातर बच्चे बेंगाबाद इलाके के रहने वाले हैं। टक्कर में ऑटो चालक और उसमें सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\