logo

आपातकालीन सेवा में बड़ी कामयाबी :  डायल 112 का रिस्पॉन्स टाइम 10 मिनट से भी कम, पुलिस की तत्परता का असर

POLICE3211.jpg

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने वर्ष 2025 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता पहुंचाने वाली इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) यानी डायल 112 के तहत पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम में बड़ा सुधार दर्ज किया गया है। अब संकट की घड़ी में पुलिस की मदद 10 मिनट से भी कम समय में घटनास्थल तक पहुंच रही है।
ERSS (डायल 112) एक पैन-इंडिया आपातकालीन सेवा है, जिसके माध्यम से पुलिस, आगजनी, स्वास्थ्य और अन्य आपात स्थितियों में सिर्फ एक कॉल पर मदद उपलब्ध कराई जाती है। सरायकेला-खरसावां पुलिस ने इस सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया है।
21 मिनट से घटकर 9 मिनट तक का सफर
वर्ष 2025 की शुरुआत में जहां जिले का औसत रिस्पॉन्स टाइम लगभग 21 मिनट था, वहीं लगातार मॉनिटरिंग, बेहतर फील्ड मैनेजमेंट और पुलिस की सक्रियता के चलते नवंबर 2025 तक यह घटकर मात्र 9 मिनट 19 सेकंड रह गया। यह सुधार पुलिस की संवेदनशीलता और कार्यप्रणाली में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है।


माहवार इवेंट्स और रिस्पॉन्स टाइम
जनवरी 2025 में डायल 112 के तहत 346 इवेंट्स दर्ज हुए, जिनका औसत रिस्पॉन्स टाइम 20 मिनट 48 सेकंड रहा।
फरवरी में 332 इवेंट्स के साथ 20 मिनट 49 सेकंड का समय लगा।
मार्च में 362 इवेंट्स पर रिस्पॉन्स टाइम घटकर 17 मिनट 59 सेकंड हुआ।
अप्रैल में 312 इवेंट्स के साथ औसत समय 21 मिनट 21 सेकंड रहा।
मई में 272 इवेंट्स पर 17 मिनट 31 सेकंड का समय लगा।
जून में 332 इवेंट्स और 14 मिनट 9 सेकंड का रिस्पॉन्स टाइम दर्ज किया गया।
जुलाई में 416 इवेंट्स पर यह घटकर 12 मिनट 40 सेकंड हुआ।
अगस्त में 412 इवेंट्स के साथ 12 मिनट 9 सेकंड का समय रहा।
सितंबर में 446 इवेंट्स पर औसत रिस्पॉन्स टाइम 13 मिनट 43 सेकंड रहा।
अक्टूबर में 487 इवेंट्स के साथ 13 मिनट 34 सेकंड का समय दर्ज हुआ।
नवंबर 2025 में 428 इवेंट्स पर सबसे कम 9 मिनट 19 सेकंड का रिस्पॉन्स टाइम रिकॉर्ड किया गया।
हर सेकंड की अहमियत
आपातकालीन स्थिति में हर एक सेकंड कीमती होता है। डायल 112 के रिस्पॉन्स टाइम को 20 मिनट से घटाकर 9 मिनट के भीतर लाना सरायकेला-खरसावां पुलिस टीम की निरंतर मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। पुलिस का लक्ष्य है कि भविष्य में रिस्पॉन्स टाइम को और कम किया जाए, ताकि संकट में फंसे नागरिकों को बिना किसी देरी के मदद मिल सके।

Tags - Emergency Response Dial112 Police Safety