logo

बजट सत्र : सरकार बताए कि मेरे क्षेत्र में कहां है स्टेडियम, बगैर बने सरकार ने स्टेडियम होने का किया था दावा

सरकार बताए कि मेरे क्षेत्र में कहां है स्टेडियम, बगैर बने सरकार ने स्टेडियम होने का किया था दावा

द फॉलोअप डेस्कः

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने सरकार से पूछा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम कहाँ है। हर विधानसभा में स्टेडियम बनना चाहिए था, मेरे विधानसभा में भी स्टेडियम बनना चाहिए। ढुल्लू ने कहा कि मैंने सवाल पूछा तो बताया गया कि स्टेडियम बना दिया गया है। जबकि यह गलत है. अगर बना है तो सरकार बताए कि स्टेडियम कहाँ बना है? 

एक नहीं दो-दो स्टेडियम देंगे

ढुल्लू महतो के सवाल का जवाब देते हुए खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि एक नहीं दो स्टेडियम देंगे। स्टेडियम है लेकिन बाघमारा क्षेत्र से बाहर है. जमीन नहीं मिल पाने के कारण ऐसा नहीं हो पाया है। ढुल्लू महतो जमीन बताएं वहां स्टेडियम बनेगा।

बीसीसीएल से बात कर मामले का निष्पादन कराएं

ढुल्लू महतो ने कहा कि महोदय बीसीसीएल को आदेश दिया जाय। वहां जमीन की समस्या है। इस मामले को विशेष रूप से देखा जाय. जिसपर अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि मंत्री जी आप बीसीएलएल से  बात कर के इस मामले का निष्पादन कराएं।