logo

ढोल–नगाड़ा लेकर पहुंची पुलिस,धनबाद के इन कुख्यात बदमाशों के घर कुर्की का चिपकाया इश्तेहार

dhanbad_police.jpg

द फॉलोअप टीम
झारखंड पुलिस राज्य से नक्सलवाद खत्म करने की लगातार कोशिश कर रही है। इसी बीच धनबाद पुलिस दो मास्टवांटेड को घर ढोल–नगाड़ा लेकर पहुंची। बैंक मोड़ पुलिस ने दुबई भाग चुके कुख्यात प्रिंस खान के वासेपुर कमर मखदुमी रोड नीचे मुहल्ला के घर व दफ्तर तथा अमन सिंह के गुर्गा आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह के जेसी मल्लिक रोड स्थित घर में इश्तेहार चिपकाया है। जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर अगले 30 दिनों में उन्होंने सरेंडर नहीं किया तो उनके घरों का कुर्की की जाएगी। 

25 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला
इस दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर पर प्रिंस खान द्वारा किए अपराधों को जानकारी दी। साथ ही इश्तेहार में दी गई चेतावनी की भी चर्चा की। बता दें कि धनबाद में प्रिंस खान के खिलाफ मामला दर्ज हैं। प्रिंस खान के खिलाफ कतरास थाना में आउटसोर्सिंग कंपनी से 25 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था। 24 जून 2018 को दर्ज इस मामले में प्रिंस खान के अलावा रितिक खान, बंटी खान, शाहबाज खान, शहनवाज खान, सुल्तान खान, राजा खान को आरोपी बनाया गया था। मेसर्स बीकेएम के मैनेजिंग डायरेक्टर राणा चौधरी की कार रोक कर पिस्तौल दिखाई थी। प्रिंस खान पर इससे पहले धनबाद में करीब 52 मामलों में फरार चल रहा है। हाल के महीनों में बैंक मोड़ पुलिस ने तीसरी प्रिंस के घर इश्तेहार चिपकाया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N