logo

धनबाद पुलिस ने देर रात चलाया अभियान, 105 अपराधी गिरफ्तार

dhanbad_news.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

धनबाद जिला पुलिस ने रविवार रात  विशेष अभियान चला कर 105 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें कई वारंटी अपराधी भी पकड़े गए हैं, जिन्हें जेल भेजा गया है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर  यह अभियान चलाया गया। अभियान जिले के कई थाना क्षेत्र में चला जिसमें धनबाद पुलिस को सफलता मिली है। यह जानकारी धनबाद के एसएसपी हरदीप पी जनार्दनन ने अपने कार्यालय के सभा कक्ष में दी और कहा कि धनबाद पुलिस 2 महीने में विशेष अभियान चला कर 30 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा है।

वहीं, 5 अपहरण कर्ताओं को पकड़ने में भी सफलता मिली है। इसी तरह, बीते 6 माह में डकैती के 2 मामलों का उद्भेदन किया गया है। एसएसपी ने प्रेस वार्ता में कहा कि चेन छिनतई रोकने को लेकर भी पुलिस को दिशा-निर्देश दिया गया है। पकड़े गये अपराधी जेल से छूट कर फिर से छिनतई में लग जाते हैं, इसलिए महिलाओं को भी सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस की पाठशाला के जरिये स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। लोग 112 पर कॉल कर पुलिस को अपराध की जानकारी दे सकते हैं।

Tags - dhanbad news dhanbad latest news dhanabd ki khabar dhanbad jharkhand