logo

धनबाद : युवक की हत्या के विरोध में झरिया-सिंदरी मार्ग को लोगों ने किया जाम, सड़क पर शव रखककर प्रदर्शन 

jharia.jpeg

धनबाद

कल, शनिवार को गला काटकर की गयी युवक की हत्या के विरोध में आज लोगों ने झरिया-सिंदरी मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने मृतक युवक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। बता दें कि शनिवार को झरिया थाना क्षेत्र के तारा बागान नीचे धौड़ा में दिनदहाड़े युवक अकबर अली की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने शनिवार देर शाम से ही झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग ऊपर कुली को जाम कर दिया। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गयी।

शनिवार से ही लगा है जाम 

जाम स्थल पर पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए। वहीं, रविवार की सुबह जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव झरिया पहुंचा, लोगों का गुस्सा फिर से उबाल पर आ गया। लोगों ने शव को ऊपर कुली बैंक मोड़ सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। 


आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया 

दूसरी ओर पुलिस ने हत्या के इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। मिली खबर के मुताबिक हत्या मामले में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले का उद्भेदन एक या दो दिन में कर लिया जायेगा। अपराधी पुलिस की पहुंच से बचेंगे नहीं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn