logo

धनबाद में खदान के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका के साथ जांच शुरू

DHAN_HATYA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासियाटांड़ स्थित 8 लेन के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े पत्थर क्रेशर के समीप लगभग 80 फीट गहरी खदान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव से तेज दुर्गंध आ रही है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

उसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासी ने बताया कि शायद किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को खदान में फेंका गया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है, और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक कहां का रहने वाला था। वहीं खदान की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस की टीम शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Tags - dhanbad district barwaadda police station kasiatand 8 lane stone crusher deep quarry unidentified body found murder suspicion police investigation local crowd crime scene forensic team head injuries