logo

बोकारो : आसमान में खो गया था DGP का हेलीकॉप्टर, गनीमत कोई अप्रिय घटना नहीं घटी

आसमान में खो गया था DGP का हेलीकॉप्टर, गनीमत कोई अप्रिय घटना नहीं घटी

बोकरोः
आज बोकारो के जैप 4 ग्राउंड के में पासिंग आउट परेड होना है। इसमें हिस्सा लेने झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा भी पहुंच गए हैं लेकिन वहां पहुंचने से पहले उनका हेलीकॉप्टर भटक गया था। हेलीकॉप्टर के सही लाइन लेंथ नहीं मिलने के कारण हेलीकॉप्टर को दूसरे जगह पर लैंड कर गया। इसके बाद पूरे पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत जांच कर हेलीकॉप्टर को सही जगह पर लैंड कराया गया। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।


सीएम भी पहुंचने वाले हैं
दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इस कार्यक्रम में पहुंचना हैं। उनके पहुंचने से पहले ही डीजीपी बोकारो पहुंचे लेकिन उनका हेलीकॉप्टर दूसरी जगह पर उतर गया था। डीजीपी की अगवानी के लिए पुलिस अधिकारी पुलिस लाइन में खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा। इसके बाद सूचना मिली कि गलत जगह लैंडिग हो गई है। इसके बाद सभी लोग उस जगह पर दौड़कर पहुंचे जहां हेलीकॉप्टर लैंड कर गया था। इसे कोआर्डिनेशन की बड़ी कमी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस जहां हेलीकॉप्टर लैंड कर गई थी वहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड होना है।