logo

मांडर उपचुनाव : बागी हुए देवकुमार धान, टिकट नहीं मिलने पर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी भरा पर्चा

DEOKUMAR.jpg

रांचीः
मांडर उपचुनाव की सरगर्मी तेज है। कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव में पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की तो वहीं बीजेपी ने गंंगोत्री कुजूर को चुनावी मैदान में उतारा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि मुख्य मुकाबला इन्हीं 2 पार्टियों के बीच है। इस बीच अब देवकुमार धान बागी हो गये हैं। दरअसल, 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से लड़े देवकुमार धान ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतरने का फैसला किया है। 

कहा जा रहा है कि देवकुमार धान को उम्मीद थी कि पार्टी उनपर दांव लगाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी ने गंगोत्री कुजूर पर भरोसा जताया। ऐसे में पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मांडर उपचुनाव में उतरने का फैसला किया। 


2019 में चुनाव लड़ा था देव कुमार धान ने 
बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में देवकुमार धान ने बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ा था। इससे पहले वह  मंत्री भी रह चुके है। देवकुमार धान झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बंधु तिर्की से चुनाव हार गये थे।