द फॉलोअप डेस्क
छात्र आंदोलन के बीच देवेंद्रनाथ महतो गुट ने सरकार से वार्ता के लिए 7 सदस्यीय डेलिगेशन के नाम तय कर लिए हैं। डेलिगेशन में रामावतार महतो, दीनबंधु मंडल, चंदन कुमार, रवि शंकर, प्रेम कुमार, अमित कुमार और विमल कुमार शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर कुणाल प्रताप गुट से SDM और ADM की मुलाकात चल रही है। जिला प्रशासन ने कहा कि अभ्यर्थियों से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनके सुख-दुख जानने के लिए पहुंचे थे। अभ्यर्थियों ने कहा कि SDM ने बताया कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है। हम लोग भी बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन उन्होंने बताया कि किसी भी पॉलीटिकल पार्टी से जुड़े लोगों को डेलिगेशन में नहीं शामिल किया जाए। सिर्फ छात्र रहेंगे। इसके बाद हम लोग अपने स्तर से एक बार मीटिंग करके फाइनल नाम भेज देंगे।
