logo

तिरंगा यात्रा में शामिल होने से देवेंद्रनाथ महतो को रोका, अस्पताल के कमरे के बाहर पुलिस तैनात

ूगीोलुो1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
छात्र आंदोलन के बीच स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया विवाद खड़ा हो गया है। भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली है। देवेंद्रनाथ महतो पिछले कई दिनों से सदर अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया है कि तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताने के बाद उनके कमरे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद आंदोलनकारी छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है। 


स्वास्थ्य कारणों से रोका गया
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले कई दिनों से रांची के सदर अस्पताल में भर्ती हैं। वह JPSC-JSSC में अनियमितताओं के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। भूख हड़ताल और छात्र आंदोलन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य और खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी है। छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। देवेंद्र नाथ महतो भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्हें अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। 

Tags - Devendra Nath Mahto Tiranga Yatra Student Protest JPSC JSSC Hunger Strike