logo

गढ़वा का विकास पूर्व के जनप्रतिनिधियों के मुंह पर है करारा तमाचा: मंत्री मिथिलेश 

mithilesh8.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी गढ़वा के अंतर्गत में विकास यात्रा रथ रवाना किया गया। शुक्रवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शहर के रंका मोड़ घंटाघर चौक के समीप से हरी झंडी दिखाकर विकास यात्रा रथ को रवाना किया। वर्ष 2019 से शुरू हुई मंत्री ठाकुर की विकास यात्रा अब मुकाम पर है। उस यात्रा को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन रथ रवाना किया गया है। यह रथ पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रखंडों के प्रत्येक गांव में घूम घूम कर लोगों को मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा गढ़वा में किए गए विकास कार्य की जानकारी देगा। गाजे बाजे एवं आतिशबाजी के बीच 30 साल बनाम 3 साल के नारे के साथ यह रथ रवाना किया गया। 
इया मौके पर मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि 30 वर्षों तो क्या पिछले 70 वर्षों पर भी गत 3 वर्ष का कार्यकाल भारी पड़ेगा। पहले कहीं भी विकास के मानचित्र पर गढ़वा नहीं दिखता था। यह विकास यात्रा रथ विकास विरोधियों को आईना दिखाएगा। गढ़वा का विकास कार्य पूर्व के जनप्रतिनिधियों के मुंह पर करारा तमाचा है। आज भी विकास विरोधी लोग जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। यदि पूर्व के लोगों की जगह मैं होता और मेरे बाद दूसरा कोई भी जनप्रतिनिधि इतना ज्यादा विकास कर देता तो चुनाव लड़ने की बात तो दूर मैं जनता के बीच अपना मुंह तक नहीं दिखता। लेकिन विकास का विरोध करने वाले लोग निर्लज हैं। 
उन्होंने कहा कि गढ़वा में हर कदम पर विकास कार्यों का विरोध किया गया। घंटाघर निर्माण के समय जो लोग घूम घूम कर छड़ तोड़ रहे थे, लोगों ने पीआईएल भी किया, आज जब घंटाघर बन गया तो वही लोग खड़ा हो कर फोटो खिंचवाते हैं। विकास के हर कदम पर लोगों ने गंदी राजनीति की है। गढ़वा वासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी लोग वोट के दलालों से सावधान रहें। इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर,संतोष केशरी,चंदा देवी, वंदना जायसवाल, नवीन तिवारी, आशीष अग्रवाल, गुरुदत्त, रंथा नायक, दिव्य प्रकाश केशरी, सरोज सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र सिंहा, संजय कांस्यकार, चंदन पासवान, नीरज तिवारी, सलीम जफर, नीलू खान, साबिर अंसारी, गुड्डू, दीपमाला, बबलू दुबे, दिलीप गुप्ता और  अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Tags - झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी गढ़वा के अंतर्गत में विकास यात्रा रथ रवाना किया गया। शुक्रवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता पर्यटन विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शहर के रंका मोड़ घंटाघर चौक के समीप से हरी झंडी दिखाकर विकास यात्