जामताड़ा
श्रीकृष्णा जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा के अवसर पर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 03 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह कदम त्योहार के दौरान यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
.jpeg)
विशेष ट्रेनों की समय-सारणी
जमालपुर–देवघर–जमालपुर पैसेंजर स्पेशल (03442/03441) यह ट्रेन 06, 13, 20 और 27 सितंबर को संचालित होगी। गाड़ी संख्या 03442 जमालपुर से सुबह 05:10 बजे खुलकर 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में 03441 देवघर से दोपहर 15:45 बजे प्रस्थान कर रात 22:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी।
देवघर–गोड्डा–देवघर पैसेंजर स्पेशल (03444/03443) यह सेवा भी 06, 13, 20 और 27 सितंबर को उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 03444 देवघर से सुबह 10:45 बजे चलकर 12:40 बजे गोड्डा पहुंचेगी। वहीं 03443 गोड्डा से दोपहर 13:15 बजे चलकर 15:20 बजे देवघर लौटेगी।
देवघर–सुल्तानगंज–देवघर मेमू स्पेशल (03575/03576) 03575 देवघर से शाम 17:30 बजे खुलकर रात 21:25 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी (03 व 25 सितंबर)। वापसी में 03576 सुल्तानगंज से सुबह 05:45 बजे चलकर 09:35 बजे देवघर पहुंचेगी (04 व 26 सितंबर)। यह सभी विशेष ट्रेनें मार्ग के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस समय-सारणी के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
