देवघर
देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा देवघर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच के लिए निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान जलसार रोड, टॉवर चौक, बड़ा बाजार, कबूतर धर्मशाला, आजाद चौक और मीना बाजार क्षेत्र में मुख्य रूप से चलाया गया। इस दौरान विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार एवं किराना दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की जांच की गई।

कई प्रतिष्ठानों की जांच
निरीक्षण के क्रम में केसरी भोजनालय, किशन पराठा, देवघर होटल, विश्वनाथ जलपान, भगीरथ पेड़ा, न्यू मालदा मिष्ठान भंडार, रस्तोगी पेड़ा, उपहार पेड़ा, महादेव साहा पेड़ा, सुबोध लड्डू वाले, बाबा गरीबनाथ पेड़ा, मां पार्वती पेड़ा, दीनानाथ केसरी, श्याम पेड़ा भंडार, श्री गौरी पेड़ा भंडार, शिवम पेड़ा भंडार, श्री महादेव पेड़ा, श्री शंभू शाह पेड़ा, शुभम पेड़ा भंडार, देव राधा एंड संस, श्री कृष्णा पेड़ा, विश्वनाथ पेड़ा, गंगा साह पेड़ा, गोकुल पेड़ा, रोहित भोजनालय, निरामिष भोजनालय, बाबा भंडार, होटल शारदा इन एवं श्री बालाजी सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
.jpeg)
प्राथमिक स्तर पर 67 सैंपल सही पाए गए
अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई, जिसमें से प्राथमिक स्तर पर 67 सैंपल सही पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विभाग द्वारा बताया गया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।