देवघर
विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में स्थापित 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत खोला गया। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में दानराशि की गिनती की गई। गणना के दौरान दानपात्रों से कुल 22,88,605 रुपए की भारतीय मुद्रा प्राप्त हुई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने विदेशी मुद्रा के रूप में 11,610 नेपाली रुपये और 66 भूटानी मुद्रा भी दान की। मंदिर प्रशासन ने बताया कि पूरी गिनती प्रक्रिया पारदर्शिता और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। दान में प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमानुसार किया जाएगा।