logo

सहायक आचार्य : 150 में 144 अंक लाकर भी सलेक्शन से वंचित, JSSC से एससी छात्र अमित कुमार ने लगायी न्याय की गुहार

ररहह.jpg

द फॉलोअप, रांची

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित JTMACCE-2025 (माध्यमिक आचार्य) परीक्षा में 150 में 144 अंक प्राप्त करने के बावजूद दस्तावेज सत्यापन (DV) सूची में नाम नहीं आने से अभ्यर्थी अमित कुमार ने आयोग से न्याय की मांग की है। रांची निवासी अमित कुमार ने इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है। अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने JTMACCE-2025 परीक्षा में SC श्रेणी के तहत भाग लिया था। उनका रोल नंबर 102663, रजिस्ट्रेशन नंबर 2521007470 तथा टर्मिनल नंबर C3852 है। उन्होंने दावा किया कि पुनर्परीक्षा के दौरान उनके अंतिम उत्तर-कुंजी के अनुसार 150 में 144 अंक बन रहे हैं, लेकिन 12 जून 2026 को जारी DV सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। अमित के अनुसार इस तरह की प्रतियोगिता परीक्षा में भारी विसंगति हुई है।

अभ्यर्थी का आरोप है कि उनसे कम अंक प्राप्त करने वाले कई अभ्यर्थियों का नाम DV सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने अपने आवेदन के साथ उत्तर-कुंजी, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड तथा अन्य संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। अमित कुमार ने आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कर संशोधित परिणाम जारी करने और उनका नाम DV सूची में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते त्रुटि का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें भारी मानसिक और शैक्षणिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अमित के अनुसार प्रतियोगिता परीक्षा का कट ऑफ डेट घोषित करने में आयोग कई वर्ष लगा देता है। इस कारण उन्हें अगर तीन-चार साल बाद न्याय भी मिलेगा तो वह उनके लिए व्यर्थ जाएगा।


 

Tags - JSSC Assistant Teacher Exam discrepancy irregularity justice plea