logo

हेमंत सरकार के इशारे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बरसाई गई लाठियां- भाजपा

PUTLA_DAHAN.jpg

द फॉलोअप डेस्क

60-40 नियोजन नीति को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान अपने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। जिसे लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा ने निंदा की। इसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रांची स्थित हरमू चौक के पास हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता ने कहा कि झारखंड पुलिस आजकल चोर, गुंडों उपद्रवियों, उग्रवादियों को तो पकड़ कर पीट नहीं पा रही है। लेकिन, निहत्थे कार्यकर्ताओं, लोगों और छात्रों पर उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय, दफ्तर के लोग इ बात को लेकर डरे हुए है कि न जाने कौन सा मुद्दा लेकर कब कौन सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दे।

‘केस, मुकदमा और जेल का डर न दिखाए सरकार

रांची महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब सरकार के इशारे पर हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सचिवालय घेराव दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां, आंसू गैस, रबर की गोलियां, पानी की बौछार, बोतल और पत्थर के बल पर जनता की आवाज को हेमन्त सोरेन दबाना चाही। लेकिन, भाजपा कार्यकर्ता न्याय के लिए किसी भी हद तक जा सकती। कहा कि सरकार केस, मुकदमा और जेल का डर न दिखाए।

जनता की आवाज को डंडे और लाठियों दबाना चार रही सरकार- प्रतुल शाहदेव

मौके पर मौजूद पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जनता की आवाज को डंडे और लाठियों के बल पर हेमंत जी दबाना चाह रहे जो कभी संभव नहीं हो सकती। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला महामंत्री सचीन साहु ने किया। इस अवसर पर आरती कुजुर, वरूण साहु, रमेश सिंह बलराम सिंह,नीरज सिंह , जितेन्द्र वर्मा, सूर्यप्रभात,अश्मित सिंह सेठी,अमन जयसवाल, अरबिंद तिवारी, लक्ष्मी कुमारी, अनिता गुप्ता, रौशनी खलखो, रणजीत सिंह, इंद्रजीत यादव, संजय यादव, अभिषेक, ऋषि खखड़, रोहित, चिंटू मिश्रा, रूपक,वरूण, आदि उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT