logo

जाति जनगणना 2027 में OBC कॉलम की मांग, रांची में काला बिल्ला प्रदर्शन; PM को पत्र

जाति जनगणना 2027 में OBC कॉलम की मांग, रांची में काला बिल्ला प्रदर्शन; PM को पत्र

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

रांची में राष्ट्रीय OBC मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पुराना हाईकोर्ट के पास दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और जाति जनगणना में OBC कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। राजकीय शोक को देखते हुए कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की नारेबाजी नहीं की गई। 

राष्ट्रीय OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करती है, लेकिन OBC की गिनती को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब रांची से गांव-गांव तक पहुंच चुका है और आने वाले समय में गांव से दिल्ली तक आंदोलन को ले जाया जाएगा।

OBC कॉलम नहीं तो OBC की गिनती नहीं
झारखंड कौमी ताहिर के अध्यक्ष आजम आजाद ने कहा कि मांग स्पष्ट है कि 2027 की जाति जनगणना में OBC कॉलम को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा OBC कॉलम नहीं तो OBC की गिनती नहीं। आजम आजाद ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को झारखंड आंदोलन का साथी बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि राज्य को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

वहीं, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान राजकीय शोक का सम्मान करते हुए नारेबाजी नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जाति जनगणना में OBC कॉलम नहीं जोड़ा गया, तो आने वाले दिनों में पूरे झारखंड में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Tags - Jharkhand OBC CasteCensus Ranchi PoliticalNews