logo

दिल्ली होटल अग्निकांड में बोकारो की युवती की मौत, DC ने दिए सभी होटलों की जांच के कड़े निर्देश, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

WhatsApp_Image_2026-06-04_at_9_50_45_PM.jpeg

बोकारो 
नई दिल्ली के एक होटल अग्निकांड में बोकारो के जैनामोड़ की युवती सुरभि कुमारी की मौत के बाद, बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के सभी होटलों और गेस्ट हाउसों की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी चास और बेरमो सहित सभी नगर निकायों और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC) और अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बोकारो के होटलों और गेस्ट हाउसों की सुरक्षा जांच के कड़े निर्देश
इस जांच के तहत एनओसी, लाइसेंस की वैधता, स्वीकृत कमरों की संख्या, बेसमेंट के सही उपयोग, और आपातकालीन निकास व्यवस्था के साथ-साथ हर मंजिल पर स्मोक व हीट डिटेक्टरों की कार्यशीलता को परखा जाएगा; साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कहीं आवासीय भवनों को अवैध रूप से होटल में तो नहीं बदला गया है। उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग के सहयोग से यह पूरी जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर सौंपने का सख्त निर्देश दिया है और इस हादसे पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की है। 
 

Tags - Bokaro News Fire Safety Hotel Inspection Administrative Action Public Safety