द फॉलोअप डेस्क
मंगलवार को विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगनाथन चोकलिंगम ने राज्यपाल से स्वर्णिम भारत एक्सपो-2025 में शामिल होने का आग्रह किया।

टोटोमिक कुरमी-कुड़मी विकास मोर्चा ने राज्यपाल से पेसा कानून में बाइसी प्रथा को मान्यता प्रदान करने की मांग की।

भारतीय हांड़ी संघर्ष मोर्चा ने दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मियों के स्थायीकरण की मांग की।

नागपुरी भाषा परिषद ने प्रत्येक विद्यालय और महाविद्यालय में क्षेत्रीय भाषाओं के शिक्षकों का पद सृजित करने और उस पर नियुक्ति करने की मांग की।
