logo

CM हेमंत सोरेन से मिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांगों का ज्ञापन 

news301.jpg

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य एक लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए एक  लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत भी दी थी। हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं। 


सीएम ने आगे कहा, हमारी सरकार झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिजनों/आश्रितों को मान- सम्मान और हक़-अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में विदेशी महतो,  पुष्कर महतो, रोजलीन तिर्की, सरोजनी कच्छप,  जितेंद्र सिंह कुशवाहा, कार्तिक महथा, इम्तियाज खान, रकीब खान, सीता देवी एवं जीतन कोल प्रमुख रूप से शामिल थे।


 

Tags - Delegation Sangharsh Morcha  CM Hemant Soren Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand