logo

सीएम चंपाई सोरेन से मिला झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस का प्रतिनिधिमंडल, बताईं समस्याएं 

cm27.jpeg

रांची 

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आज झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिनिधि मंडल ने राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग को लेकर सीएम चंपाई सोरेन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने चंपाई को ज्ञापन के माध्यम से राज्य के पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। 


प्रतिनिधि मंडल में ये लोग शामिल थे
प्रतिनिधिमण्डल में यूनियन के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, महासचिव राजीव नयनम, रांची महानगर अध्यक्ष  जावेद, सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष  सुधाकर झा, पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष  गौरीशंकर झा,  उदय प्रताप सिंह,  जगदीश सिंह,  उदय सिंह जोगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद प्रियदर्शी एवं अन्य शामिल थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn