द फॉलोअप डेस्क
साईं नाथ विश्वविद्यालय में आठवें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बेस ने छात्रों को कई टिप्स दिए। उन्होंने ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पड़ाव होता है। उपाधि केवल पड़ाव है मंजिल नहीं। छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने का टिप्स देते हुए अपने जीवन में सही दृष्टिकोण के साथ-साथ सही राह का चयन करने के लिये प्रेरित किया।

व्यक्तित्व विकास के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है- रबीन्द्र नाथ महतो
दीक्षांत समारोह के सम्मानित एवं विषिष्टि अतिथि विधानसभा अध्यक्ष, रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि साईं नाथ विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की अन्तर्निहित क्षमता एवं उनके व्यक्तित्व विकास के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। साईं नाथ विश्वविद्यालय की उपलब्धियाँ, कुशल नेतृत्व और शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मियों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।

साईं नाथ विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है- बन्ना गुप्ता
विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उच्च शिक्षा के माध्यम से उच्च कोटि का व्यक्तित्व निर्माण करने में साईं नाथ विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते दीक्षांत समारोह में उपाधि धारक शिक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में खुशहाली लेकर आती है। मंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतिभा, संकल्प और परिश्रम का बड़ा योगदान होता है। छात्रों से आह्वान किया कि तकनीकी के बल पर लोगों की तरक्की के रास्ते खोजे।
इसे भी पढ़ें :बच्चों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और कोर्स पूरा करने पर दें ध्यान- डीसी
मिशन समाज के सभी वर्ग के लोगों को किफायती- कुलपति
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का विजन और मिशन समाज के सभी वर्ग के लोगों को किफायती, पहूंच योग्य गुणवत्पूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना है। महिला छात्रावासों में विभिन्न राज्यों की छात्राओं के साथ-साथ झारखण्ड राज्य की आदिवासी एवं जनजातीय समुदाय की 350 छात्राएं भयमुक्त वातावरण में रहती हैं। विद्यार्थियों के पठन-पाठन से लेकर रोजगार तक के अवसर विश्वविद्यालय परिसर में ही उपलब्ध कराए गए हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी के बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को गति देने का प्रयास किया है।

उल्लेखनीय योगदान देने वाले छात्रों को पदक से नवाजा गया
अतिथियों के सम्मान में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रवेश द्वार से झारखण्ड़ी संस्कृति एवं पारंपरिक वेष-भूषा, ढोल, नगाड़ें के साथ झारखण्डी नृत्य कर भव्य स्वागत किया साथ ही विष्वविद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि, सम्मानित एवं विषिष्ट अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आठवें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, कृषि विज्ञान, औषधिविज्ञान, व्यापार प्रबंधन, कम्प्युटर साइंस, विधि, पैरा मेडिकल, नर्सिंग और खेल जैसे विभिन्न विषयों के छात्रों को स्वर्ण पदक- 60 रजत पदक- 60 कांस्य पदक 60 एवं विषिष्ट क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छात्रों को 25 स्वर्ण पदक से नवाजा गया। साईं नाथ विश्वविद्यालय का कैम्पस खुशी से गुलजार हो उठा। तीन बैच के विद्यार्थी एक साथ जुटे। आठवें दीक्षांत समारोह में कुल 1200 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ दी गई। माननीय महामहिम राज्यपाल ने टापर्स को गोल्ड मेडल पहनाया। गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT