logo

बाबा साहेब की जयंती पर बोले दीपक प्रकाश, युगों-युगों के बाद धरती पर ऐसे महामानव का होता है जन्म

1729.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भाजपा
ने बूथ स्तर पर सामाजिक समरसता एवं न्याय दिवस के रूप में मनाया। सभी स्थानों पर बाबा साहेब के चित्र प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गई। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि युगों-युगों के बाद धरती पर ऐसे महामानव का जन्म होता हैविषम परिस्थितियों से लड़ते हुए इतिहास रचने वाला व्यतित्व ही राष्ट्र और समाज केलिए आदर्श बनता है, लोगों की प्रेरणा बनता है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने राष्ट्रवादी चिंतन से सामाजिक समरसता के लिए देश को एक नई दिशा दी। वे समाज विशेष के  लिए ही नहीं, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक के  लिए प्रेरणा पुंज हैं।

समाज को शिक्षित बनो, संगठित रहो का दिया संदेश
नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अंबेडकर की 132वीं जयंती पर गिरिडीह के तीसरी स्थित वर्णवाल धर्मशाला में श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की सोच लोकतंत्र की आवश्यक शर्त है। उनके विचार भारत के संविधान में स्पष्ट रेखांकित हुए हैं। आज भारत का लोकतंत्र संविधान के अनुरूप लगातार मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प पूरा होना बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं, प्रदेश कार्यालय में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा एक दृढ़ संकल्प का दूसरा नाम है डॉ. भीमराव अंबेडकर जिन्होंने अमानवीय घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने की कोशिश की। उन्होंने पीड़ित, शोषित समाज को शिक्षित बनो, संगठित रहो और जागृत बनो का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव देश काल की सीमाओं से परे महामानव थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, सुबोध सिंह गुड्डू, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, शिवपूजन पाठक, गोपाल सोनी, लक्ष्मी कुमारी, योगेंद्र लाल और सुबोधकांत आदि शामिल थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT