logo

लोकसभा चुनाव के लिए दीपक प्रकाश और विनोद तावड़े बने बिहार प्रभारी, आशा लकड़ा को मिली पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव के लिए दीपक प्रकाश और विनोद तावड़े बने बिहार प्रभारी, आशा लकड़ा को मिली पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी

द फॉलोअप डेस्कः

लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों का चयन कर लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 23 राज्यों के प्रभारी की लिस्ट जारी की है। जेपी नड्डा ने विनोद तावड़े और सांसद दीपक प्रकाश को बिहार की जिम्मेदारी दी है। बता दें कि दीपक प्रकाश झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद हैं। वहीं रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ मंगल पांडे, अमित मालवीय को भी पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया। झारखंड प्रभारी के तौर पर लक्ष्मीकांत बाजपेयी को लोकसभा के दौरान प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि बता दें कि वह वर्तमान में झारखंड के बीजेपी प्रभारी के तौर पर भी कमान संभाल रहे हैं।

 

कौन कहां का प्रभारी बना

भाजपा द्वारा घोषित प्रभारियों की लिस्ट:

अंडमान और निकोबार- वाई सत्या कुमार

अरुणाचल प्रदेश- अशोक सिंघल

बिहार- विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश

चंडीगढ़- विजयभाई रूपाणी

दमन एवं दीव- पुरनेश मोदी और दुष्यंत पटेल

गोवा- आशीष सूद

हरियाणा- बिप्लब कुमार देव और सुरेन्द्र नागर

हिमाचल प्रदेश- श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन

जम्मू-कश्मीर- तरुण चुघ

झारखंड- लक्ष्मीकांत बाजपेयी

कर्नाटक- राधामोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी

केरल- प्रकाश जावड़ेकर

लद्दाख- अवरिन्द मेनन

मध्य प्रदेश- महेन्द्र सिंह और सीतश उपाध्याय

ओडिशा- विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी

पुदुचेरी- निर्मल कुमार सुराणा

पंजाब- विजयभाई रूपामई और नरिंदर सिंह

सिक्किम- दिलीप जायसवाल

तमिलनाडु- अरविन्द मेनन और सुधाकर रेड्डी

उत्तर प्रदेश- बैजयंत पांडा

उत्तराखंड- दुष्यंत कुमार गौतम

पश्चिम बंगाल- मंगल पांडे, अमित मालवीय और आशा लकड़ा