रांचीः
देश में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दिन देश के कई कोने से मौत की ख़ब़र आते रहती है। यह असर राज्य में भी बरकरार है। झारखंड में शुक्रवार को छह कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। इनमें रिम्स में भर्ती 4 मरीज शामिल है। मरे मरीजों मे 85 वर्ष के एक बुजुर्ग (कांटाटोली निवासी ), 73 वर्ष के एक बुजुर्ग ( बड़गाई निवासी ), 73 वर्ष के कोडरमा निवासी और 60 वर्षीय गुमला निवासी शामिल है। साथ ही कोरोना के कारण 2 लोगों की मौत गुमला और धनबाद में हुए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण से कुल 5,297 लोगों की हो चुकी है।

17 दिनों में 115 मौ'त
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रिम्स में पिछले आठ दिनों में 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है जिसमें 7 संक्रमित ऐसे थे जिसकी उम्र 60 साल से अधिक थी। पिछले 17 दिनों का आंकड़ा देखे तो कोरोना से 115 संक्रमितों की मौत राज्य में हो चुकी है, हालांकि इसमें 90 फीसदी कोई ना कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। बता दें कि 10 जनवरी को राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5176 थी, जो 27 जनवरी को बढ़ कर 5291 हो गयी है।

किस जिले में कितनी मौ'त
रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे ज्यदा 53 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं रांची में 13, धनबाद में 9, बोकारो में 6, सरायकेला में 8, हजारीबाग में 5, देवघर में 5, रामगढ़ में 4, खुंटी में 3 और पच्श्रिमी सिंहभूम में 3 संक्रमितों की मौत हुई है।