logo

हजारीबाग में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला

हजारीबाग में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग जिले के बड़गांव चौक पर आज सुबह दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पिपराडीह गांव के ललन यादव और चंदन यादव पर चाकू से हमला किया गया है। हमला करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये।  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद दोनों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर ललन यादव ने पुलिस को बताया कि चार लोगों ने उनपर जानलेवा हमला किया। सभी आरोपी कटकमदाग थाना क्षेत्र के रेवाली गांव के रहने वाले है। जिनका नाम रोहित, गोल्डन, शिवम और राजा है। ललन ने आरोप लगाया कि राजा से उनका पैसे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शायद इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया है।