logo

रांची के कांके और ओरमांझी से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

up3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची की दो अलग-अलग जगहों से शव बरामद किये गये हैं। पहला शव कांके से और दूसरा शव ओरमांझी से बरामद किया गया है। पहली घटना कांके थाना क्षेत्र के जुमार पुल के पास की है। यहां पर एक वृद्ध व्याक्ति का शव बरामद किया गया है। इस मामले में कांके थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्ध की मौत ठंड लगने से हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


रेलवे ट्रक पर मिला युवक का शव 
दूसरी घटना ओरमांझी की है। यहां रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आंशका जतायी कि युवक को मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंका दिया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिर्पोट के आने के बाद ही पूरी मामले का पता चल सकेगा। समाचार लिखने तक शव की पहचान नहीं हो सकी।


बीते दिन नगड़ी से मिला था शव 
बीते दिन यानि कल 10 दिसम्बर को नगड़ी इलाके के सैम्बो पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। युवक का शव सैम्बों पुल के नीचे से मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। समाचार लिखने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।