logo

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप 

पल.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक से मिला है। युवक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान शुभम अग्रवाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर विस्तार से जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप में लगाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह को ग्रमीणों ने रेलवे ट्रैक के पास शव को पड़ा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर  मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेज दिया। साथ ही परिजनों की जानकारी दी गयी। सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर विस्तार से जांच की जा रही है। 

वहीं मामले में परिजनों ने कहा कि शुभम अग्रवाल पलामू कचहरी में मुंशी के काम में सहयोग करता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताई है कि हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। 


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज पलामू न्यूज पलामू हिंदी न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Palamu News Palamu Hindi News