logo

रांची : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही पुलिस

pepsi.jpg

रांचीः 
नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार स्थित पेप्सी ग्राउंड के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है। युवक की पहचान ऋतिक मुंडा के रूप में हुई है। मंगलवार की सुबह लोगों ने रितिक का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को पेड़ से उतार लिया गया है। बताया जा रहा है कि रितिक मुंडा पेप्सी ग्राउंड के पास का ही रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या ही लग रहा है। हालांकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है, या किसी ने हत्या कर इसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की है।