logo

5 साल के बच्चे के साथ कुएं में मिला मां का शव, हत्या या आत्महत्या 

ेपोन210.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र झरहा गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ उसकी मां का शव कुएं से मिला है। मृतक मां-बेटे झरहा निवासी सानू टुडू की पत्नी 25 वर्षीय प्रियंका सोरेन और 05 वर्षीय बेटे रियांश टुडू हैं। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रियंका अपने बेटे के साथ गुरुवार को अपने चाचा के घर गई थी। उसका पति मजदूरी कर घर लौटा तो पत्नी और बेटे को घर पर नहीं देखा जिसके बाद उसने दोनों की खोजबीन शुरू की।


खोजबीन करने पर पता चला कि उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ किसी रिश्तेदार के घर गई है। जिसके बाद पति अपनी पत्नी और बेटे को लाने चाचा के घर चला गया। जहां से वह अपने चाचा, अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर लौटा। घर आने के बाद वह पुनः अपने चाचा को छोड़ने माझीडीह चला गया। घर लौटने के बाद देखा तो उसकी पत्नी और बेटा फिर घर से गायब मिले। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। 


सोमवार की शाम घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में दोनों का शव देखा गया। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला।  पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला अपने बच्चे के साथ कुएं में कैसे डूबी। 

Tags - Giridih news Giridih news Giridih update Giridih latest news dead body in well dead body of mother and son Jharkhand Giridih Jharkhand News