logo

होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला शव, दोस्त की शादी में आया था शख्स

होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला शव, दोस्त की शादी में आया था शख्स

द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल शुभेच्छा में व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि कमरा नंबर 103 में शव संदिग्ध हालत में शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के बड़गांव के रहने वाले 27 वर्षीय शुभम जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शुभम कुछ दिनों पहले ही अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आया था और इसी होटल रूका था। शुभम के दोस्तों ने घटना की जानकारी शुभम के परिजनों को दी है। सूचना पाकर शुभम के परिजन रामगढ़ से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गये थे। बता दें कि शुभम रामगढ़ में कोयला कारोबारी था।


रात में शराब का किया गया था सेवन
शुभम के दोस्तों ने बताया कि रात को राम, विक्की और मिहुल ने शराब पी। उसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। सुबह 4 बजे मिहुल, शुभम से मिलकर भी आया था। सुबह 10 बजे सभी उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर दरवाजे को तोड़ा गया। कमरे में शुभम बेड पर अचेत अवस्था में लेटा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे तत्काल एम्बुलेंस से टीएमएच ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि शव गुरुवार को ही बरामद किया गया है।