logo

बोकारो में मिला युवती का शव, चेहरे पर हैं चोट के निशान; पत्थर से कूचकर हत्या

बोकारो में मिला युवती का शव, चेहरे पर हैं चोट के निशान; पत्थर से कूचकर हत्या

द फॉलोअप डेस्कः
बोकारो के जंगल में एक युवती की लाश मिली है, जिसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका है कि पत्थर से चेहरे को कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव के पास से कई सामान बरामद किए हैं, जिनमें शराब की बोतल, पानी की बोतल, स्मार्ट वॉच, मोबाइल चार्जर और एक ज्वेलरी दुकान का पर्स शामिल है। युवती की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। युवती ने पीले रंग की टीशर्ट और ब्लू जिंस पहन रखा था। दरअसल, सुबह कुछ चरवाहे जब इस ओर पहुंचे तो उन्हें बीच रास्ते में युवती का शव दिखा। चरवाहे ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि युवती को किसी बहाने से पहाड़ी क्षेत्र में लाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस बरामद वस्तुओं के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।