logo

दुमका : अंधविश्वास में डेढ़ साल की बच्ची की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया

अंधविश्वास में डेढ़ साल की बच्ची की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया

दुमकाः
दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड स्थित आमगाछी गांव में  गड्ढे से  डेढ़ वर्षीय एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दयानंद साह एएसआई विजय कुमार सिंह की मौजूदगी में बच्ची का शव बरामद किया है। जरमुंडी थाना को एक लिखित शिकायत महिला बबीता देवी ने दिया था। आवेदन में लिखा है मेरी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मार कर डोभा में फेंक दिया है। 


घर में बच्ची को छोड़कर गई थी 
लिखित शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल करने गांव पहुंची तो पता चला बच्ची की मां बबीता देवी बच्ची को घर में छोड़कर दुकान गई थी। इस दौरान घर लौटने पर बच्ची को नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद पास के गड्ढे से बच्ची को बरामद किया गया। सभी ग्रामीणों के विचार से बच्ची को गड्ढे में दफनाया गया। लेकिन बच्ची की मां जरमुंडी थाना पहुंचकर न्याय की गुहार के लिए आवेदन दिया था।

 


जादू टोना के कारण हत्या की आशंका
मजिस्ट्रेट के साथ जरमुंडी थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है बच्ची के साथ जादू टोना कर मृत अवस्था में उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया था।