logo

Ranchi : DC ने अफवाहों से बचने की अपील की, कहा-शांति कायम करने में जिला प्रशासन को सहयोग करें 

GGGGGG.jpg

रांचीः
नुपुर शर्मा के कथित विवादित बयान को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में रांची में भी विशेष समुदाय के लोगों ने उपद्रव मचाया। जिसके बाद से राजधानी रांची का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। रांची डीसी छवि रंजन ने रांची वासियों से अपील है कि वह शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। किसी भी तरह की अफवाह को फैलाने से बचें। बिना जिला प्रशासन रांची की पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास न करें।


शांति कायम करें 
डीसी ने कहा है कि एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और अमन और शान्ति कायम रखने में जिला प्रशासन रांची का सहयोग करें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाना को अवश्य दें।