logo

PESA, RIMS सहित 9 मुद्दों पर आपस में समन्वय बनाकर आगे बढ़ेंगे कांग्रेस के चारों मंत्री

sdfghjkwertyui.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हाईकमान ने जिन 9 मुद्दों पर कांग्रेस के चारों मंत्रियों से सुझाव मांगा था, उसको लेकर आज चारों मंत्री ने विचार-विमर्श किया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के आवास पर हुई इस बैठक में आपसी समन्वय बनाकर उपरोक्त सभी मुद्दों पर काम करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए साझा रणनीति बनाने पर भी सहमति बनी। हालांकि बैठक के बाद इसका खुलासा नहीं किया गया कि रिम्स के विस्तार, PESA, OBC आरक्षण और चुनावी वादों पर चारों मंत्रियों के क्या विचार है। इन मुद्दों पर वे पार्टी को क्या बताएंगे। यहां मालूम हो कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने चारों मंत्रियों को 9 मुद्दों पर सुझाव देने का निर्देश दिया था। मंत्रियों के सुझाव से प्रदेश प्रभारी के. राजू को अवगत कराया जाएगा। 

बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ
1.PESA नियमावली की अधिसूचना को शीघ्र जारी करने की रणनीति।
2.मनरेगा के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं केंद्र सरकार द्वारा निधियों की प्राप्ति में हो रही अड़चनों पर चिंता व्यक्त की गई।
3.किसानों के ऋण माफी योजना को लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्णय।
4.सहकारिता को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा।
5.स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति।
6.RIMS (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) के विस्तार और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा।
7.विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदों की पूर्ति की वर्तमान स्थिति का आकलन।
8.आगामी नगर निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग के लिए सीटों के आरक्षण के प्रावधान पर चर्चा।
9.बीस सूत्री समितियों की कार्यप्रणाली और उनकी सक्रियता को लेकर सुझाव।

Tags - Jharkhand congress jharkhand Congress Ministers Meeting PESA meeting Congress latest jharkhand congress News jharkhand Congress News Congress news Cogress news Congress updates latest Congress News Congress News