logo

जॉर्ज बुश के खिलाफ रांची डीसी ने दी अभियोजन की स्वीकृति, जानें क्या है मामला

1910.jpg

द फॉलोअप डेस्क

अरगोड़ा थाना से संबंधित मामले में आरोपी आशीष सैमुअल जॉर्ज उर्फ जॉर्ज बुश के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत अभियोजन की डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बुधवार को स्वीकृति प्रदान की है। बताते चलें कि 11 फरवरी 2023 को आशीष सैमुअल जॉर्ज उर्फ़ जॉर्ज बुश को गुप्त सूचना के आधार पर अरगोड़ा चौक से डिबडीह जाने वाले रास्ते के समीप नवनिर्मित बस स्टॉपेज के पास से कुछ आपत्तिजनक सामान (ब्लैक स्टोन ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने दो जिंदा गोली एवं ब्लैक स्टोन ड्रग्स की कुछ पुड़िया बरामद की थी। बताते चलें कि आशीष सैमुअल दिल्ली के अशोक विहार फेज चार का रहने वाला है। इसके खिलाफ अरगोड़ा थाने में कांड संख्या 64 /2023 दर्ज है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT