logo

खुद DC और SP डंडा लेकर घुस गये अफीम के खेत में,  2300 एकड़ में लगे नशे की खेती को किया नष्ट

डीसीअफीम.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
खूंटी जिला अफीम की खेती को लेकर मिनी अफगानिस्तान बन चुका है। शहर से 10 किमी के दायरे से जो अफीम की खेती शुरू होती है वह सुदूर क्षेत्र के जंगलों के बीच जिधर देखें उधर रंगबिरंगे फूलों से लदे अफीम के लहलहाते खेत नजर आने लगेंगे। हालांकि पुलिस के द्वारा इसे लेकर जागरूकता अभियान भी पहले से चलाते रहा गया है लेकिन इसका ग्रामीणों पर कोई असर ही नहीं पड़ता है।

 

लोग पैसों की लालच में वृहद पैमाने पर अफीम की खेती करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब प्रशासन के लिए इस खेती को तैयार होने से पहले नष्ट करना सबसे बड़ी चुनौती बन गयी है।  इसलिए जिले के एसपी अमन कुमार और डीसी शशी रंजन खुद ही खेतों में डंडा लेकर घुस गये हैं।  दोनों बिरबांकी के सुदूर क्षेत्र में लगे अफीम के खेत पहुंच गये और डंडे लेकर अफीम के पौधों को तोड़ने लगे। 


लगातार अभियान चलाया जा रहा
एसपी ने बताया कि इस बार वृहद पैमाने पर खेती हुई है और इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जिला पुलिस बल , सीआपीएफ और पारा मिलिट्री फोर्स के अलावे हर एक थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों को विशेष टास्क बना कर अफीम के खिलाफ कार्रवाई किया जा रहा है।