logo

पाकुड़ में 7 मार्च को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में नौकरी का अवसर

jntyi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, पाकुड़ द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 7 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे से बाजार समिति मैदान, गोकुलपुर, पाकुड़ में आयोजित होगा।
इस रोजगार मेले में विभिन्न शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, बी.एड., एमबीए सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और मौके पर ही चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कंपनियों द्वारा शिक्षक, प्रशिक्षक, मशीन ऑपरेटर, तकनीशियन, फिटर, कुक, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिकल, कॉल सेंटर, सेल्स एग्जिक्यूटिव, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, टेली-सेल्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, नियोजनालय पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा स्थानीय निवास प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक उम्मीदवार jharniyojan.jharkhand.gov.in और www.ncs.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है।
 

 

Tags - Pakur Employment Fair 2026 Jharkhand Rozgar Mela 2026 Pakur Job Fair Jharkhand Dattopant Thengadi Rozgar Mela 2026 Rozgar Mela for youth in Pakur district Model Career Center Pakur Jobs for ITI diploma graduates Jharkhand