logo

बोकारो में दलित युवक की हत्या, घर से 500 मीटर की दूरी पर शव बरामद 

बोकारो में दलित युवक की हत्या, घर से 500 मीटर की दूरी पर शव बरामद 

द फॉलोअप डेस्क 
बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के करमटिया गांव में बुधवार को एक दलित युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (35) के रूप में की गई है। मृतक का शव उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के निचे से मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गयी है। 
मुकेश मंगलवार की शाम को घर से निकला था जिसके बाद वो घर वापस नहीं आया। वहीं, गांव वालों ने शाम के करीब 7 बजे उसे आखिरी बार देखा था। जिसके बाद बुधवार की सुबह कुछ महिलाएं जब शौच के लिए पहाड़ी की ओर जा रही थीं तो रास्ते में उसका शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। 
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तो देखा कि मृतक के गर्दन पर तेज हथियार से कटने का निशान है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या दूसरे स्थान पर की गयी होगी और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया होगा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Tags - बोकारो दलित युवक हत्या Bokaro dalit youth murder