logo

गढ़वा : पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के आवास पर दावत-ए-इफ्तार, हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश

ynueryt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर गुरुवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटे राजा, आईएएस अधिकारी, डीडीसी, एसपी, जिला स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में हिन्दू-मुस्लिम धर्म के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुस्लिम मौलानों द्वारा अजान के साथ की गई। इसके बाद मुस्लिम समाज के रोजेदारों द्वारा नमाज अदा की गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि यही हमारी गंगा-जमुनी तहजीब है। पूरे देश में रमजान के मौके पर इफ्तार का आयोजन किया जाता है ताकि आपसी भाईचारा बना रहे।
पूर्व मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इफ्तार का आयोजन कर रोजेदारों को बधाई दी गई है। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटे राजा ने कहा कि पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के आवास पर आयोजित इस इफ्तार में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित होकर आपसी भाईचारे का परिचय दिया।

 

Tags - Garhwa Iftar event 2026 Mithlesh Thakur Iftar party Garhwa communal harmony Hindu Muslim unity Garhwa Iftar celebration Jharkhand Garhwa Ramadan event Mithlesh Thakur community event Garhwa political leaders Iftar Jharkhand interfaith harmony