द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर ठगी के शिकार हुए 09 लोगों की मुस्कान उस वक्त लौट आई जब एसपी सिमडेगा ने उनके ठगे गए रकम उन्हें वापस लौटवाए। बता दें कि सिमडेगा पुलिस के द्वारा साईबर ठगी के मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु एसपी सिमडेगा द्वारा साईबर सेल का गठन किया गया है। एसपी के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में साईबर सेल, सिमडेगा के द्वारा लगातार बेहतरीन कार्य करते हुए विभिन्न थाना/ओ0पी0 क्षेत्र अंतर्गत प्रतिवेदित साईबर अपराध के मामलों में त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाही करते हुए साईबर अपराध के पीड़ितों से ठगी किये गये रुपयों को संबंधित बैंकों/कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर फ्रिज कराया गया है, साथ ही कई मामलों में न्यायालय से आदेश प्राप्त कर साईबर अपराध के पीड़ितों को उनका पैसा वापस दिलाया गया है। जिले में प्रतिवेदित विभिन्न साईबर अपराध से संबंधित दर्ज मामलों में साईबर सेल, सिमडेगा के द्वारा संबंधित थाना से समन्वय स्थापित कर कई साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
.jpg)
इसी क्रम में साईबर सेल, सिमडेगा के द्वारा न्यायालय से आदेश प्राप्त कर वर्ष 2025-26 में साईबर ठगी के कुल 9 मामलों में पीड़ितों को कुल 3,69,569.00 रुपये विभिन्न बैंकों से समन्वय स्थापित कर वापस कराया गया है। एसपी ने बताए कि 3 मामलों में फ्रीज कराये गये कुल 3,83,412.09 रुपये न्यायालय से आदेश प्राप्त कर पीड़ितों को वापस कराया जाना है जो वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। सिमडेगा जिलान्तर्गत सिमडेगा पुलिस के द्वारा साईबर सुरक्षा के संबंध में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिमडेगा पुलिस लोगों से अपील करती है कि अगर आप कभी भी साईबर फ्रॉड के षिकार हो जाये तो 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी षिकायत दर्ज कराएं एवं जल्द से जल्द नजदिकी थाना को सुचित करें।
