logo

साइबर ठगों ने संजय सेठ को बनाया अपना निशाना, बना डाला फर्जी फेसबुक अकाऊंट

WhatsApp_Image_2023-07-02_at_4_13_59_PM.jpg

डी फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में साइबर अपराधियों की एक से बढ़कर एक घटनाएं देखने मिलती रहती है। साइबर ठगों के हथकंडों से आये दिन अमीर हों या गरीब सब शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला रांची से आया है। दरअसल साइबर ठगों ने सांसद संजय सेठ को इस बार अपना निशाना बनाया है। ठगों द्वारा फर्जी फेसबुक अकाऊंट बनाकर पैसे मांगने की बात सामने आ रही है।  

फर्जी फेसबुक अकॉउंट बनाकर मांगे 20 हजार रूपये 

साइबर ठगों ने रांची से वर्तमान बीजेपी सांसद संजय सेठ का फर्जी फेसबुक अकॉउंट बनाकर, लोगों से पैसे की डिमांड की गयी। इसे लेकर संजय सेठ ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर की है। जिसमें साइबर ठगों द्वारा उनके फर्जी फेसबुक अकाऊंट के साथ-साथ मैसेंजर पर लोगों से पैसों की डिमांड की बातचित देखी जा सकती है, जिसमें 20 हजार रूपये की डिमांड की जा रही है।

जनसंपर्क अभियान से लौटते ही पुलिस से करूंगा लिखित शिकायत- संजय सेठ 

संजय सेठ भाजपा के महासंपर्क अभियान में झारखंड के ओरमांझी दौरे में थे। उन्होंने ने बताया इस दौरान कुछ लोग उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दी की साइबर अपराधियों द्वारा उनके नाम का फर्जी फेसबुक अकाऊंट बनाया गया है, और पैसों की डिमांड की जा रही है। जिसके बाद उन्होंने फेसबुक और ट्विटर अकाऊंट से झारखंड पुलिस को टैग करते हुए इसकी शिकायत की. उन्होंने कहा की वे रांची पहुंचते ही प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।   

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT